RPSC RAS Admit Card 2021, RPSC RAS Interview Call Letter 2021: राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड 2021 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
RPSC RAS Exam 2021: कब हुई परीक्षा
आयोग की ओर से आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 27 अक्टूबर को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे 19 नवंबर को जारी किए गए। जिसमें सफल अभ्यर्थियों के लिए मेन्स परीक्षा का आयोजन 20 मार्च और 21 मार्च 2022 को किया गया और इसका रिजल्ट 30 अगस्त को जारी किया गया।
RPSC RAS Interview 2021: कब होगा इंटरव्यू
आरपीएससी आरएएम मेन्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू का आयोजन 10 जुलाई से किया जाना है। इसके लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड इंटरव्यू में शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को भी ध्यान से जरूर पढ़ लें।
How to download RPSC RAS Interview Call Letter 2021
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC RAS Recruitment 2021: कितने पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 988 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 4 अगस्त से 2 सितंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
