एजुकेशन

RPSC Senior Teacher Admit Card: राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Rajasthan Senior Teacher Admit Card 2024: राजस्थान में सीनियर टीचर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

राजस्थान सीनियर टीचर एडमिट कार्ड

Photo : iStock

Rajasthan Senior Teacher Admit Card 2024: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की तरफ से सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस वैकेंसी के माध्मम से कुल 347 खाली पदों पर भर्तियां होंगी।

राजस्थान में सीनियर टीचर भर्ती के लिए जारी इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 6 मार्च 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर से होगा। उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC Sr Teacher Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर क्लिक करें।
  • अब RPSC Sr Teacher Admit Card 2024 के लिंक पर जाएं।
  • यहां Download Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

Rajasthan Senior Teacher Admit Card 2o24 Download यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें।

वैकेंसी डिटेल्स

राजस्थान में सीनियर टीचर भर्ती के माध्यम से कुल 347 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें संस्कृत के 79 पदों पर, हिंदी के 39 पदों पर, इंग्लिश के 49 पदों पर, सोशल साइंस सब्जेक्ट में 65 पदों पर, मैथेमेटिक्स के 68 पदों पर और साइंस के 47 सीनियर टीचर्स की भर्तियां होंगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article