RPSC 2nd Grade Teacher Exam Date 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर सेकंड ग्रेड परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC 2nd Grade Teacher Exam 2022: कब होगी परीक्षा
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, राजस्थान के माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर से 24 सितंबर तक, 26 दिसंबर और 27 दिसंबर 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam 2022: कब जारी होगा एडमिट कार्ड
राजस्थान सीनियर टीचर एग्जाम 2022 के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। ऐसे में एडमिट कार्ड 17 दिसंबर को जारी किए जाने की पूरी संभावना है। ध्यान रहे कि परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के अलावा फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है।
How to download RPSC 2nd Grade Teacher Exam Date 2022 Notice
- सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर होम पेज पर 'News & Events' के सेक्शन में जाएं।
- यहां 'Press Note Regarding Exam District Information for Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Comp Exam 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने परीक्षा का नोटिस खुल जाएगा। अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Rajasthan RPSC 2bd Grade Teacher Exam 2022: वेबसाइट पर रखें नजर
राजस्थान सीनियर टीचर एग्जाम 2022 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
