एजुकेशन

RPSC Junior Law officer Recruitment: राजस्थान में जूनियर लॉ ऑफिसर के पदों पर भर्ती, 25 सितंबर तक आवेदन का मौका

RPSC Junior Law officer Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जयपुर विकास प्राधिकरण हेतु कनिष्ठ विधि अधिकारी के 12 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाऐं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Image

RPSC Junior Law Officer Recruitment

RPSC Junior Law officer Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है।राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जयपुर विकास प्राधिकरण हेतु कनिष्ठ विधि अधिकारी के 12 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाऐं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो अभ्यर्थी इन पदों पर नियुक्ति पाना चाहते हैं वह 25 सितंबर तक आयोग की वेबसाइट http://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

जयपुर विकास प्राधिकरण में भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जयपुर विकास प्राधिकरण हेतु कनिष्ठ विधि अधिकारी के 12 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। आयोग सचिव ने बताया कि उक्त पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 27 अगस्त से 25 सितंबर की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।

आयोग ने जारी की संस्कृत विषय की मुख्य सूची

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 अंतर्गत संस्कृत विषय के पदों हेतु पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन उपरांत मुख्य सूची जारी कर दी गई है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षांतर्गत 7 मई 2025 को संस्कृत विषय के लिए जारी विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य संबंधित विभाग द्वारा किया गया। पात्रता जांच उपरांत उक्त विषय के विज्ञापित पदों के विरुद्ध 79 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article