RPSC 2nd Grade Senior Teacher Exam Date 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने ग्रेड 2 सीनियर टीचर परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का नया नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC Senior Teacher Exam 2022: पेपर लीक होने की वजह से स्थगित
आरपीएससी सीनियर टीचर परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर से 24 दिसंबर 2022 तक फिर 26 दिसंबर और 27 दिसंबर को दो शिफ्ट में किया जाना है। हालांकि, 24 दिसंबर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित ग्रुप सी की सामान्य ज्ञान की परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से स्थगित कर दी गई थी। आयोग ने अब परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया है।
RPSC Senior Teacher Exam Date 2022: कब होगी परीक्षा
आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीनियर टीचर ग्रुप सी की सामान्य ज्ञान की परीक्षा का आयोजन अब 29 जनवरी 2023 को किया जाएगा। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम तय समय के अंदर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
How to download RPSC Senior Teacher Exam Date Notice
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर होम पेज पर 'News and Events' के सेक्शन में जाएं।
- यहां 'Press Note Regarding Exam Date of GK (Group C) Exam for Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Comp Exam 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप परीक्षा का नया नोटिस चेक कर सकते हैं।
RPSC Senior Teacher Recruitment 2022: कितना मिलेगा वेतन
इस परीक्षा के माध्यम से ग्रेड 2 सीनियर टीचर के 9760 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 11 अप्रैल से 14 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। राजस्थान सीनियर टीचर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत सैलरी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
