RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने ग्रेड 2 सीनियर टीचर (ग्रुप सी) एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 20 दिसंबर 2022 को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किय है तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC Senior Teacher Exam Date 2022: कब होगी परीक्षा
राजस्थान ग्रेड 2 सीनियर टीचर परीक्षा का आयोजन 21 दिसंबर से 24 दिसंबर 2022 तक फिर 26 दिसंबर और 27 दिसंबर को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक दो शिफ्ट में होगी। सीनियर टीचर के पहले पेपर में 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। जबकि, दूसरे पेपर में 300 अंकों के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे और इसके लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय मिलेगा।
RPSC Senior Teacher Admit Card 2022: ये ले जाना न भूलें
ध्यान रहे कि परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड के अलावा फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download RPSC 2nd Grade Senior Teacher Group C Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें राजस्थान सीनियर टीचर एडमिट कार्ड 2022
- सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर 'Admit Card for Sr. Teacher Gr II Comp. Exam 2022' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां 'Get Admit Card' के लिंक पर क्लिक करें और सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
RPSC Senior Teacher Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती
आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस परीक्षा के माध्यम से राज्य में में ग्रेड 2 सीनियर टीचर के 9760 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ग्रेड 2 सीनियर टीचर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 11 (ग्रेड पे 4200) के तहत सैलरी दी जाएगी। परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए लिए यहां और औधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
