एजुकेशन

RPSC 2023 Result: गार्ड की बेटी बनी अफसर, RAS में 218वीं रैंक हासिल कर पाया मुकाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2025, 04:04 PM IST

RAS परीक्षा में कुशल चौधरी ने अपने दूसरे प्रयास में परीक्षा पास की है। टॉपर्स की लिस्ट में प्रीति यादव का भी नाम शामिल है, जिन्हें 218वीं रैंक हासिल हुई है। जब प्रीति के पिता को पता चला कि बेटी ने RAS एग्जाम क्लीयर किया है तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। प्रीति के पिता नीमराना की एक फैक्ट्री में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। प्रीति की इस उपलब्धि से उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं है।

Image

Priti Yadav

Priti Yadav RAS Rank: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS 2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं। कुशल चौधरी ने अपने दूसरे प्रयास में परीक्षा पास की है। टॉपर्स की लिस्ट में प्रीति यादव का भी नाम शामिल है, जिन्हें 218वीं रैंक हासिल हुई है।

कोटपूतली बहरोड़ जिले की नांगल खोडिया गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता फैक्ट्री में गार्ड का काम करते हैं। जब उन्हें पता चला कि बेटी ने RAS एग्जाम क्लीयर किया है तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। प्रीति के पिता नीमराना की एक फैक्ट्री में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। प्रीति की इस उपलब्धि से उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं है।

पहले नंबर पर कुशल चौधरी

बता दें कि इस भर्ती में पूरे 27 महीने का वक्त लगा। इसमें प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू जैसे चरण थे, जिसके जरिये उम्मीदवारों की परीक्षा ली गई। इस बार के रिजल्ट ने हर किसी को चौंकाकर रख दिया है। पहले तीन स्थानों पर अजमेर के अभ्यर्थियों ने जगह बनाई है। पहले स्थान पर कुशल चौधरी, दूसरे नंबर पर अंकिता पाराशर और तीसरे नंबर पर परमेश्वर चौधरी ने अपनी जगह बनाई है।

प्रीति की सफलता से परिवार में खुशी

प्रीति की इस सफलता से न सिर्फ उनका परिवार खुश है बल्कि पूरे गांव में खुशी की लहर है। प्रीति की उपलब्धि उनकी लगन और दृढ़ता को भी बखूबी दिखाती है। प्रीति उन लाखों स्टूडेंट्स के लिए प्रेरणा है जो सरकारी विभाग में रहकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं।

ऐसे चेक करें फाइनल रिजल्ट:

  • रिजल्ट चेक करने के लिए आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिए आरपीए आरएएस 2023 फाइनल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • मेरिट लिस्ट पीडीएफ के तौर पर स्क्रीन पर दिखेगी।
  • अब नाम और रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक करें।
End of Article