एजुकेशन

RPF Constable PET PMT Schedule 2025: जारी हुआ आरआरबी आरपीएफ कांस्टेहल पीईटी व पीएमटी परीक्षा का शेड्यूल, यहां देखें

RPF Constable PET PMT Schedule 2025 Released: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आरपीएफ कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए पीईटी व पीएमटी परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PMT) का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Image

RPF Constable PET PMT Schedule 2025 Released: यहां देखें आरपीएफ कांस्टेबल पीईटी पीएमटी का शेड्यूल

RPF Constable PET PMT Schedule 2025 Released: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा कार्यक्रम जारी कर (RPF Constable Physical Test Schedule) दिया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार 13 नवंबर से 6 दिसंबर, 2025 तक होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) व शारीरिक मापन परीक्षा (PMT) के लिए पात्र (RPF Constable PET Schedule) माने जाएंगे। वहीं पीईटी व पीएमटी के लिए कॉल लेटर की बात करें तो कम से कम दो सप्ताह पहले पीईटी, पीएमटी और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए जारी कर दिया जाएगा। जिसमें एग्जाम डेट, टाइम, स्थान दिशानिर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई होगी।

RPF Constable Physical Test Schedule 2025: डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए पात्र

बता दें पीईटी व पीएमटी राउंड पास करने वाले उम्मीदवार उसी दिन डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए पात्र माने जाएंगे। यहां अभ्यर्थियों को मूल निर्धारित दस्तावेज के साथ स्व-सत्यापित फोटोकॉपी के दो सेट साथ लाने होंगे।

RPF Constable Physical Test Schedule 2025: कुल इतने उम्मीदवारों का चयन

रेलवे पुलिस भर्ती बोर्ड ने 19 जून, 2025 को कांस्टेबल परीक्षा परिणाम घोषित किया था। यहां पीईटी व पीएमटी के लिए कुल 42,143 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना गया था। यहां फिजिकल टेस्ट के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग शारीरिक पात्रता निर्धारित की गई थी। यहां पुरुष उम्मीदवारों के लिए लंबाई 165 सेमी निर्धारित है। जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए हाइट 157 सेमी है। इसके अलावा यहां अभ्यर्थियों को 5 मिनट 45 सेकेंड में 1600 मीटर की दौड़ निकालना होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article