एजुकेशन

RPF Constable Exam City Slip 2025 OUT: जारी हुआ आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप, यहां करें डाउनलोड

RPF Constable Exam City Slip 2025 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आरआरबी की रीजनल वेबसाइट या rrbapply.gov.in पर जाकर अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RPF Constable Exam City Slip 2025: यहां डाउनलोड करें आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती की एग्जाम सिटी स्लिप

RPF Constable Exam City Slip 2025 OUT: आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RPF Constable Exam City Slip 2025) खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर (RPF Constable Exam City Slip) दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आरआरबी की रीजनल वेबसाइट वेबसाइट या rrbapply.gov.in पर जाकर अपनी सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने परीक्षा से ठीक 10 दिन पहले अभ्यर्थियों को एग्जाम सिटी स्लिप उपलब्ध करवा दिया है।

RPF Constable Exam Date 2025: कब होगी आरपीएफ कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा

बता दें आरपीएफ कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 2 मार्च से लेकर 20 वमार्च 2025 तक होगी। परीक्षा पैटर्न की बात करें तो एग्जाम सीबीटी मोड पर होगा। यहां 120 मार्क्स के 120 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

How To Download RPF Constable Exam City Slip 2025

  1. सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर City Intimation Slip वाले ऑप्शन पर जाएं।
  3. यहां डाउनलोड Intimation Slip पर क्लिक करें।
  4. एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर आ जाएगी।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

RPF Constable Exam City Slip: एग्जाम सिटी स्लिप पर होगी ये जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • रोल नंबर
  • एग्जाम सिटी
  • शिफ्ट की टाइमिंग
  • एग्जाम डेट

चयन प्रक्रिया

आरआबी आरपीएफ कांस्टेबल के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां सीबीटी मोड की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शीरीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए एक बार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article