एजुकेशन

RPF Constable Application Status 2025: जारी हुआ आरपीएफ कांस्टेबल एप्लीकेशन स्टेट्स, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

RPF Constable Application Status 2025: इस प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में कांस्टेबल के 4208 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए परीक्षा का आयोजन फरवरी में किए जाने की संभावना है।

Image

RPF Constable Admit Card 2024

RPF Constable Application Status 2025: आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) कांस्टेबल परीक्षा का एप्लीकेशन स्टेट्स जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrpapply.gov.in पर अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आरपीएफ कांस्टेबल एप्लीकेशन स्टेटस 2024 चेक कर सकते हैं।

RPF Constable Exam 2025: कब होगी परीक्षा

आरआरबी की ओर से आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन फरवरी में किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। इस परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, अर्थमैटिक और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से कुल 120 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 1 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।

How to check RPF Constable Application Status 2025

  • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर आरपीएफ कांस्टेबल एप्लीकेशन स्टेट्स लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।

RPF Constable Admit Card 2025: कब आएगा एडमिट कार्ड

आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरपीएफ कांस्टेबल एडमिट कार्ड परीक्षा के चार दिन पहले जारी किया जाएगा। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article