RPF Constable Answer Key 2025 Date and Time: आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी, अब इस परीक्षा की आंसर की जल्द ही जारी कर दी जाएगी। (RPF Constable Answer Key 2025 in Hindi) हालांकि अभी से डेट व टाइम की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है दो चार दिन में ही आंसर की जारी कर दी जाएगी। बता दें, आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा में सफल होने के लिए GEN, EWS और OBC-NCL श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करने होंगे। (RPF Constable Answer Key 2025 Pdf) जानें कितनी कद काठी की मांग की गई है।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया था। अभ्यर्थी अपने रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर इनकी आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे, लेकिन अभी RPF Constable Answer Key 2025 Date and Time की जानकारी नहीं आई है।
एक जानकारी के अनुसार, आरपीएफ कांस्टेबल सीबीटी के उम्मीदवारों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। रेलवे भर्ती बोर्ड इस भर्ती अभियान के तहत कांस्टेबल के कुल 4,208 पदों पर नियुक्ति करेगा। उम्मीदवारों का तीन चरणों में चयन होगा:
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- शारीरिक माप परीक्षण (PMT)
कैसे देखें आंसर-की?
- आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
- अब अपनी लॉगइन डिटेल्स जैसे रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- दिए गए कोड भरने के बाद लॉगइन पर क्लिक करें।
- आपके सामने पूरी आंसर-की शिफ्ट में पूछे गए प्रश्नों के साथ आ जाएगी।
- अब आप अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
कितनी होनी चाहिए कद काठी
लिखित परीक्षा पास करने के बाद आपकी कद काठी देखी जाएगी, जिसके लिए शारीरिक माप परीक्षण (PMT) का आयोजन किया जाएगा। इसे आप फिजिकल टेस्ट भी समझ सकते हैं, जिसमें जनरल और ओबीसी कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 165 सेंटीमीटर लंबाई रखी गई है। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए 157 सेंटीमीटर है। एससी/एसटी पुरुष उम्मीदवारों के लिए 160 सेंटीमीटर हाईट रखी गई है। यहीं पर महिला उम्मीदवारों के लिए 152 सेंटीमीटर हाईट निर्धारित की गई है।
