एजुकेशन

Rashtriya Military School Result 2024: जानें कब जारी होगा राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल का परिणाम, जानें कैसे होता है सेलेक्शन

RMS Result 2023 Kab Aayega: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल परिणाम 2024 आरएमएस की आधिकारिक वेबसाइट rashtriyamilitaryschools.edu.in पर जल्द जारी किया जाने वाला है, उम्मीदवार यहां से परिणाम देखने का तरीका देखें।

Image

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल परिणाम 2024

Rashtriya Military School Result 2023-24: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल परिणाम का इंतजार खत्म होने वाला है। यह रिजल्ट जल्द ही आरएमएस की आधिकारिक वेबसाइट rashtriyamilitaryschools.edu.in पर जारी किया जाएगा। कक्षा 6वीं और कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए 17 दिसंबर 2023 को भारत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था।

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल रिजल्ट 2023 इसी माह तक जारी होने की संभावना है। इस परीक्षा का आयोजन पेन और पेपर मोड में किया गया था। राष्ट्रीय सैन्य स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए पूरे भारत से हजारों छात्र इस परीक्षा में भाग लेते हैं।

भारत में कुल 5 मिलिट्री स्कूल हैं।

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल परिणाम 2023 (RMS Result 2023) देखने के लिए कक्षा 6वीं और कक्षा 9वीं के छात्र रोल नंबर, कक्षा और जन्म तिथि जैसे विवरण भरकर राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल रिजल्ट 2023 (Rashtriya Military School Result 2023) तक पहुंच सकते हैं।

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल परिणाम 2024 कैसे जांचें? - RMS Result 2023 How to Check

जारी किए गए राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल परिणाम 2024 की जांच करने का तरीका जानने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

  • मिलिट्री स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट rashtriyamilitaryschools.edu.in पर जाएं।
  • RMS CET-23 Result पर क्लिक करें और आगे बढ़ें।
  • लॉगिन करने के लिए अपना पंजीकृत ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे मांगे गए विवरण दर्ज करें और फिर आगे बढ़ें
  • अब आप अपना आरएमएस सीईटी रिजल्ट देख सकते हैं।

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कैसे होता है सेलेक्शन

आरएमएस सीईटी (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) उत्तीर्ण करने के बाद, छात्रों को साक्षात्कार में उपस्थित होना होगा और फिर लिखित परीक्षा में उनके अंकों के आधार पर उनकी अंतिम मेरिट सूची घोषित की जाएगी। साक्षात्कार और उसके बाद चयनित छात्रों को किसी भी राष्ट्रीय सैन्य स्कूलों में प्रवेश से पहले अपनी फिटनेस की जांच के लिए अपना मेडिकल टेस्ट कराना होता है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article