एजुकेशन

Republic Day Speech In Hindi: कदम-कदम बढ़ाए जा...इस कविता से करें गणतंत्र दिवस पर भाषण की शुरुआत, लगेंगे भारत माता की जय के नारे

Republic Day Speech In Hindi 2026, Gantantra Diwas Par Bhashan: भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस बार भारत देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा (Republic Day Speech) रहा है। देश में संविधान लागू हुए आज 76 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। इस दिन स्कूल कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों पर अलग ही धूम देखने को मिलती है। ऐसे में यहां हम आपके लिए गणतंत्र दिवस पर शानदार भाषण लेकर आए हैं। यहां देखें Republic Day Speech, Republic Day Speech In Hindi, Gantantra Diwas Speech, Gantantra Diwas Speech In Hindi, Ganatantra Diwas 2026

Republic Day Speech In Hindi 2026, Gantantra Diwas Par Bhashan

Republic Day Speech In Hindi 2026: यहां देखें गणतंत्र दिवस पर सबसे सरल व दमदार भाषण

Republic Day Speech In Hindi 2026, Gantantra Diwas Par Bhashan: कदम कदम बढाए जा, खुशी के गीत गाए जा....26 जनवरी का दिन भारतीय इतिहास के सबसे खास दिनों में से (Republic Day Speech In Hindi) एक है। जिस प्रकार 15 अगस्त देश को आजादी मिलने की अविस्मरणीय तारीख के रूप में दर्ज है, ठीक उसी तरह 26 जनवरी के दिन भारत ने संविधान को अपनाकर खुद को एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित (Republic Day Par Speech) किया था। यही वह दिन है जब वर्ष 1950 में भारत सरकार अधिनियम को हटाकर भारतीय संविधान को लागू किया (Happy Republic Day 2026 Poster) गया था। इस दिन को भारत देश में राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भारत देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा (Gantantra Diwas Par Bhashan) रहा है। देश में संविधान लागू हुए आज 76 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। इस दिन को देशभर में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस खास मौके पर स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक स्थलों पर देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

26 January Speech In Hindi

ऐसे में यहां हम आपके लिए गणतंत्र दिवस पर सबसे सरल व शानदार भाषण लेकर आए हैं। इस तरह आप अपने स्पीच की शुरुआत कर लोगों को अपना मुरीद बना सकते हैं। यहां देखें गणतंत्र दिवस पर भाषण, गणतंत्र दिवस पर स्पीच, रिपबलिक डे पर स्पीच, रिपब्लिक डे पर शॉर्ट स्पीच।

Republic Day Speech In Hindi

Republic Day Speech In Hindi

Republic Day Par Speech: इस कविता से करें गणतंत्र दिवस पर भाषण की शुरुआत

यदि आप भी चाहते हैं कि आपका भाषण सुनते ही स्कूल का पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठे तो अपने स्पीच की शुरुआत देशभक्ति कविताओं से करें। नीचे दिए इस कविता के साथ आप अपने स्पीच की शुरुआत कर सकते हैं।

Republic Day Poem In Hindi: कदम कदम बढ़ाए जा

क़दम क़दम बढ़ाए जा

ख़ुशी के गीत गाए जा;

ये ज़िंदगी है क़ौम की,

तू क़ौम पे लुटाए जा।

उड़ी तमिस्र रात है, जगा नया प्रभात है,

चली नई जमात है, मानो कोई बरात है,

समय है, मुस्कुराए जा,

ख़ुशी के गीत गाए जा।

ये ज़िंदगी है क़ौम की

तू क़ौम पे लुटाए जा।

जो आ पड़े कोई विपत्ति मार के भगाएंगे,

जो आए मौत सामने तो दांत तोड़ लाएंगे,

बहार की बहार में

बहार ही लुटाए जा।

क़दम क़दम बढ़ाए जा,

ख़ुशी के गीत गाए जा।

जहाँ तलक न लक्ष्य पूर्ण हो समर करेंगे हम,

खड़ा हो शत्रु सामने तो शीश पै चढ़ेंगे हम,

विजय हमारे हाथ है

विजय-ध्वजा उड़ाए जा।

क़दम क़दम बढ़ाए जा,

ख़ुशी के गीत गाए जा।

ये जिंदगी है कौम की

तू कौम पे लुटाए जा।

- वंशीधर शुक्ल

Sare Jahan Se Achha Hindustan Humara: सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा

सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा

हम बुलबुलें हैं इस की ये गुलसितां हमारा

गुर्बत में हों अगर हम रहता है दिल वतन में

समझो वहीं हमें भी दिल हो जहां हमारा

पर्बत वो सब से ऊंचा हम-साया आसमां का

वो संतरी हमारा वो पासबां हमारा

गोदी में खेलती हैं इस की हजारों नदियां

गुलशन है जिन के दम से रश्क-ए-जिनां हमारा

ऐ आब-रूद-ए-गंगा वो दिन है याद तुझ को

उतरा तिरे किनारे जब कारवां हमारा

मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना

हिन्दी हैं हम वतन है हिन्दोस्तां हमारा

यूनान ओ मिस्र ओ रूमा सब मिट गए जहां से

अब तक मगर है बाकी नाम-ओ-निशां हमारा

कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी

सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए-ज़मां हमारा

- अल्लामा इकबाल

Republic Day Par Speech

Republic Day Par Speech

Republic Day Speech In Hindi: गणतंत्र दिव पर सबसे सरल व दमदार भाषण

आदरणीय मुख्य अतिथि महोदय, सम्मानित प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, शिक्षकगण व मेरे प्यारे साथियो आप सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 26 जनवरी ना केवल एक तारीख है बल्कि हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का दिन है। इस दिन को भारतवर्ष में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन भारत के राष्ट्रपति राजपथ पर ध्वजारोहण करते हैं और भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। यही वह दिन है जब वर्ष 1950 को हमारे देश ने अपना संविधान लागू किया और भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बना।

इसी दिन से भारत में जनता द्वारा चुनी गई सरकार, समान कानून और न्याय की व्यवस्था की शुरुआत हुई। भारत का संविधान विश्व के सबसे विस्तृत और मजबूत संविधानों में से एक है। इसके निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर थे, जिनके नेतृत्व में संविधान सभा ने इसकी रचना की ती। भारतीय संविधान को बनने में कुल 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था। इस बार भारतवर्ष अपना 77 वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। भारतीय संविधान को लागू हुए 76 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं।

यहां आप गणतंत्र दिवस पर भाषण, रिपब्लिक डे पर स्पीच और भाषण पर एक नजर डाल सकते हैं।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article