एजुकेशन

REET Admit Card 2023 Released: जारी हुआ राजस्थान रीट एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 17, 2023, 08:56 PM IST

REET Admit Card 2023: राजस्थान रीट एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने रीट लेवल 1 और लेवल 2 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 17 फरवरी को आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है।

Image

REET Admit Card 2023 Out

Photo : iStock

RSMSSB REET Admit Card 2023 Out, Rajasthan REET Admit Card 2023 released on rsmssb.rajasthan.gov.in: रीट एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने रीट लेवल 1 और लेवल 2 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 17 फरवरी को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रीट एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

RSMSSB REET Exam 2023: कब होगी परीक्षा

राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रथम लेवल और द्वितीय लेवल शिक्षक (REET Level 1 and Level 2 Exam 2023) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5:30 बजे तक होगी।

REET 2023 Exam: इतने अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल

राजस्थान में लेवल 1 और लेवल 2 शिक्षक के 48000 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, गैर अनुसूचित क्षेत्र के 41982 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 6018 पद शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल रीट परीक्षा के लिए लगभग 9.64 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

How to download REET Main Admit Card 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर रीट एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुला जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • अब अभ्यर्थी राजस्थान रीट एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।
REET Level 1 Admit Card 2023 - Direct Link

REET Admit Card 2023: ध्यान रखें ये बात

राजस्थान रीट परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए गए दिशानिर्देशों को भी ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article