एजुकेशन

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2023: घोषित हुई राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट डेट, कल इस समय जारी होंगे नतीजे

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 1, 2023, 01:39 PM IST

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2023, Sarkari Result 2023: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कल खत्म होने जा रहा है। बोर्ड की ओर से कक्षा 5वीं परीक्षा का रिजल्ट कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक के माध्यम से अपने नतीजे देख सकेंगे।

Image

RBSE 5th Result 2023

RBSE Rajasthan Board 5th Result 2023, Sarkari Result 2023 Date and Time: राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से कक्षा 5वीं परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 1 जून को जारी कर दिया जाएगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला दोपहर 1.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे। जिसके बाद स्टूडेंट्स या उनके अभिभावक बोर्ड की वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RBSE Class 5th Result 2023: अप्रैल में हुई 5वीं परीक्षा

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा का आयोजन 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल परीक्षा में 14,68,130 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिनका रिजल्ट कल जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि पास होने के लिए स्टूडेंट्स सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा।

Rajasthan Board 5th Result 2023: डाउनलोड करें मार्कशीट

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स की ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों के बाद संबंधित स्कूल से प्रदान की जाएगी। हालांकि, प्रोविजनल मार्कशीट कल रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। इसके लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to download RBSE Rajasthan Board 5th Result 2023

  • राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 5वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब राजस्थान बोर्ड रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan Board 5th Result 2023: ऐसा रहा बीते साल का रिजल्ट

बीते साल 5वीं परीक्षा में लगभग 7.8 लाख छात्र और 6.8 लाख छात्राएं शामिल हुए। साल 2022 में 5वीं का कुल पास प्रतिशत 93.83 फीसदी दर्ज किया गया था। जिसमें 93.62 फीसदी छात्र और 94.06 छात्राएं पास हुई थीं। बोर्ड ने 5वीं की मेरिट लिस्ट व टॉपर लिस्ट भी नहीं जारी की थी।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article