एजुकेशन

RBSE Rajasthan 5th Result 2023 OUT: घोषित हुए राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट, सिर्फ इस लिंक से कर सकेंगे चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 1, 2023, 01:41 PM IST

RBSE Rajasthan 5th Result 2023 Declared: राजस्थान शिक्षा निदेशालय ने आज, 1 जून को दोपहर 1:30 बजे कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 5वीं कक्षा के छात्र/अभिभावक रोल नंबर का उपयोग करके रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक यहां खबर में दिया गया है।

Image

राजस्थान 5वीं के नतीजे 2023

Board of Secondary Education, Ajmer Rajasthan Board class 5th Result की घोषणा कर दी गई है। अब राज्य के 5वीं कक्षा के छात्र अपने अभिवाहक के साथ इन रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट की घोषणा आज दिन में डेढ़ बजे की गई। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने पहले ही आधिकारिक तौर पर रिजल्ट व समय की जानकारी दे दी थी। रिजल्ट अपने तय समय पर जारी किया गया।

जारी हुआ 14 लाख छात्रों का रिजल्ट

राजस्थान कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा दोपहर ठीक 1.30 बजे की गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, RBSE Board Class 5th परीक्षा 2023 के लिए 14 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया था। आरबीएसई बोर्ड 5वीं परीक्षा 2023 में शामिल हुए छात्र अब नीचे दिए गए लिंक से अपना स्कोर देख सकते है।

RBSE 5वीं रिजल्ट 2023: कैसे करें चेक

छात्र या अभिवाहक rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर, RBSE Board Class 5th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें

अब केडिंशियल डालें जैसे रोल नंबर।

सबमिट करें और रिजल्ट देखें।

RBSE Rajasthan Class 5th Result Link Website

राजस्थान कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट की घोषणा राजस्थान के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला द्वारा की गई है। शाला दर्पण पोर्टल के अलावा, राजस्थान बोर्ड 5वीं के रिजल्ट्स् को rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in से भी देखा जा सकता है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article