एजुकेशन

Rajasthan Board 10th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, जानें कहां और कैसे करें करें चेक

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 to Declared: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 29 मई 2024 को जारी होगा। राजस्थान बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर कहा है, आरबीएसई 10वीं के रिजल्ट आज शाम 5 बजे करेंगे। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा द्वारा की जाएगी। आरबीएसई 10वीं रिजल्‍ट चेक करने के लिए छात्रों को rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा।

Image

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2024

Photo : Times Now Digital

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 to Declared: राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 29 मई 2024 को जारी होगा। राजस्थान बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर कहा है, आरबीएसई 10वीं के रिजल्ट आज शाम 5 बजे करेंगे। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा द्वारा की जाएगी। RBSE 10th Result 2024 चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।

राजस्थान में हर साल करीब 10 से 11लाख विद्यार्थी 10वीं परीक्षा में शामिल होते हैं। इस साल भी संख्या लगभग इतनी ही है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2024 की तारीख और समय घोषित कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं।

Rajasthan Board 10th Result 2024 ऐसे करें चेक

स्टेप 1- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in. पर जाना होगा।

स्टेप 2- फिर होम पेज पर "Rajasthan Board 10th Result 2024" लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3- पूछे गए अनुसार लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 4- राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आपके सामने होगा। इसे डाउनलोड कर लीजिए।

स्टेप 5- आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

Rajasthan Board 10th Passing Marks

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास घोषित होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। जो छात्र अपने अंकों से नाखुश हैं, वे पुनर्मूल्यांकन या रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन रिजल्ट जारी होने के बाद जारी किया जाएगा। बोर्ड की वेबसाइट पर रीचेकिंग के लिए आवेदन किया जा सकता है।

आरबीएसई 10वीं रिजल्‍ट चेक करने के लिए छात्रों को rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके जरिए वे अपना स्‍कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। लॉगिन के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर एंटर करना होगा। रोल नंबर एंटर कर स्टूडेंट्स को प्रोविजनल मार्कशीट मिलेगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article