RBSE 10th, 12th Exam Date 2023: राजस्थान बोर्ड एग्जाम डेटशीट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) जल्द ही परीक्षा का टाइम टेबल जारी करेगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां डेटशीट (RBSE 10th, 12th Exam Date Sheet 2023) जारी होने की संभावित तारीख चेक कर सकते हैं।
Rajasthan Board Exam 2023: कब होगी परीक्षा
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन मार्च में किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। उम्मीद है कि राजस्थान बोर्ड एग्जाम डेटशीट इसी सप्ताह जारी कर देगा। इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
RBSE Exam Time Table 2023: पिछले सालों का रिकॉर्ड
बीते सत्र में राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक और 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से 26 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट जून में जारी हुआ था। परीक्षा में लगभग 20 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।
RBSE Rajasthan Board Exam 2023: कोविड के चलते स्थगित हुई परीक्षा
साल 2021 में देशभर में बढ़ते कोविड 19 महामारी की वजह से राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे जारी किए थे। इसी तरह साल 2020 में भी राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया।
RBSE 10th, 12th Date Sheet 2023: जल्द आएगी एग्जाम डेटशीट
साल 2019 में राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा 4 मार्च से 28 मार्च 2019 तक हुई थी। वहीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 2 अप्रैल 2019 तक हुई थी। पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा मार्च के आखिरी सप्ताह से शुरू होती है। इस हिसाब से इस साल भी परीक्षा मार्च और अप्रैल में आयोजित की जाएगी। ऐसे में डेटशीट परीक्षा के एक से दो महीने पहले जारी किया जा सकता है।
