एजुकेशन

RBSE 10th, 12th Time Table 2023: राजस्थान बोर्ड परीक्षा की टेंटेटिव डेटशीट, जानिए कब होगी कौन से विषय की परीक्षा

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 6, 2023, 06:45 PM IST

RBSE 10th, 12th Time Table 2023: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए नया अपडेट है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से परीक्षा का टाइम टेबल rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होगा।

Image

RBSE Date Sheet 2023

Photo : iStock

RBSE 10th, 12th Time Table 2023: राजस्थान बोर्ड डेटशीट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा अपडेट है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन मार्च में किया जाएगा। राजस्थान बोर्ड परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां हाईस्कूल और इंटर परीक्षा का टाइम टेबल चेक कर सकते हैं।

RBSE Rajasthan Board Class 12th Date Sheet 2023
Date Subject
23 मार्चमनोविज्ञान
29 मार्च समाज शास्त्र
3 अप्रैलभूगोल / लेखाशास्त्र / भौतिक विज्ञान
5 अप्रैलअंग्रेजी
7 अप्रैलहिंदी
10 अप्रैल इतिहास
11 अप्रैलअंग्रेजी / साहित्य
12 अप्रैल गणित
15 अप्रैलअर्थशास्त्र / जीव विज्ञान
20 अप्रैल राजनीति विज्ञान
22 अप्रैल हिंदी साहित्य
RBSE Rajasthan Board Class 10th Date Sheet 2023
Date Subject
30 मार्चअंग्रेजी
4 अप्रैलविज्ञान
11 अप्रैल गणित
17 अप्रैल सामाजिक विज्ञान
24 अप्रैल हिंदी
RBSE 10th, 12th Time Table 2023: ध्यान रखें यह बात

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 11: 45 तक किया जाएगा। ध्यान रहे कि यहां दी गई राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट अस्थाई है। परीक्षा की तारीख में बदलाव होने की पूरी संभावना है। राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2023 की सटीक तारीख आधिकारिक डेटशीट जारी होने के बाद ही पता चल पाएगी। बोर्ड परीक्षा से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article