एजुकेशन

Rajasthan Board 10th, 12th Date Sheet 2023: राजस्थान बोर्ड परीक्षा फरवरी से शुरू, rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड करें डेटशीट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 20, 2022, 02:53 PM IST

RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Date Sheet 2023, RBSE 10th 12th Time Table 2023: राजस्थान बोर्ड एग्जाम डेटशीट 2023 का इंतजार खत्म होने जा रहा है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होने जा रही है।

Image

राजस्थान बोर्ड एग्जाम 2023

Photo : iStock

RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Date Sheet 2023: बोर्ड परीक्षाओं का सीजन आ चुका है। बिहार बोर्ड ने हाल ही में 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया। वहीं, छत्तीसगढ़ बोर्ड ने भी परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। जबकि, सीबीएसई, यूपी और राजस्थान बोर्ड के स्टूडेंट्स अभी भी डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि राजस्थान बोर्ड एग्जाम डेटशीट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। जिन स्टूडेंट्स को टाइम टेबल का इंतजार है, वह यहां और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा की तारीख चेक कर सकेंगे।

RBSE 10th, 12th Exam 2023: फरवरी में होगी परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा (RBSE 10th, 12th Exam 2023) का आयोजन फरवरी से किया जाएगा। हालांकि, बोर्ड की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। राजस्थान बोर्ड डेटशीट 2023 पर अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

Rajasthan Board Exam 2023: इतने स्टूडेंट्स होंगे शामिल

बीते साल राजस्थान बोर्ड परीक्षा (Rajasthan Board Exam) में लगभग 20 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इस साल भी 10वीं और 12वीं परीक्षा में इतने ही स्टूडेंट्स शामिल होने की उम्मीद है। आरबीएसई बोर्ड एग्जाम 2023 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से डेटशीड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download RBSE 10th, 12th Exam Date Sheet 2023: ऐसे डाउनलोड करें राजस्थान बोर्ड एग्जाम डेटशीट 2023

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम डेटशीट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको सामने राजस्थान बोर्ड डेटशीट 2023 का पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स डेटशीट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

RBSE Date Sheet 2023: इस बात का रखें ध्यान

स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2023 से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। अन्य किसी भी फर्जी वेबसाइट पर भरोसा न करें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article