एजुकेशन

RBSE 10th, 12th Admit Card 2023: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड, rajeduboard.rajasthan.gov.in से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 2, 2023, 02:01 PM IST

RBSE 10th 12th Admit Card 2023: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन किसी भी वक्त परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर सकता है।

Image

RBSE Admit Card 2023

Photo : iStock

RBSE 10th, 12th Admit Card 2023, RBSE 10th, 12th Admit Card 2023 Date: राजस्थान बोर्ड एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होनेे जा रहा है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वींं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से RBSE Admit Card 2023 Class 10th, 12th डाउनलोड कर सकेंगे।

RBSE 10th, 12th Exam Date 2023: कब से होगी परीक्षा

राजस्थान बोर्ड डेटशीट के मुताबिक, कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 9 मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक किया जाएगा। परीक्षा सुबह 8:45 बजे से 11:30 बजे तक होगी। वहीं, 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से 11 अप्रैल 2023 तक होगी। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा।

RBSE 10th, 12th Admit Card 2023 Date: कब तक आएगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड फरवरी के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आरबीएसई एडमिट कार्ड 2023 जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

How to download RBSE 10th, 12th Admit Card 2023

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइ पर जाएं।
  • फिर राजस्थान बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • अब आप आरबीएसई 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
RBSE 10th, 12th Admit Card 2023: ऐसे कर सकेंगे प्राप्त

बता दें कि स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड संबंधित स्कूल के प्रमुखों द्वारा प्रदान किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि प्रवेश पत्र में दिए सभी दिशा निर्देशों को भी ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ लें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article