RBI Grade B Result 2023 Pdf Download: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आरबीआई ग्रेड बी चरण 2 परिणाम 2023 घोषित कर दिया है और परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार परिणाम पीडीएफ के माध्यम से अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं। आरबीआई ग्रेड बी परिणाम पीडीएफ तक पहुंचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट Opportunities.rbi.org.in देखें।
रिजल्ट के बाद क्या होगा अगला स्टेप
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होना होगा। आरबीआई ग्रेड बी परिणाम पीडीएफ लिंक और परिणाम तक पहुंचने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
आरबीआई ग्रेड बी परिणाम 2023: कैसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर Current Vacancies पर जाएं।
- अब Results पर क्लिक करें।
- इस लिंक पर क्लिक करें — Direct Recruitment of Officers in Grade ‘B’ - DR (General)-PY 2023: Result of Phase-II examination held on July 30, 2023
आरबीआई ग्रेड बी चरण 2 परिणाम 2023 जिन उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, उनके लिए अभी अगले कार्यक्रम के बारे में सूचना नहीं आई है, लेकिन जल्द ही साक्षात्कार की तिथियां घोषित की जाएंगी, जिसके बाद साक्षात्कार कॉल लेटर जारी किया जाएगा, जिसमें साक्षात्कार की तारीख, समय और स्थान की जानकारी होगी।
चयन प्रक्रिया पूरी होने और भर्ती के अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद आरबीआई ग्रेड बी मार्क सूची और श्रेणी-वार कट-ऑफ आधिकारिक वेबसाइट पर दिया जाएगा।
