एजुकेशन

RBI Grade B Phase 2 Result 2026: आरबीआई ने जारी किया ग्रेड बी फेज 2 का रिजल्ट, देखें शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिस्ट

RBI Grade B Phase 2 Result 2026: भारतीय रिजर्व बैंक ने Grade B Phase 2 परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

Image

आरबीआई ने जारी किया ग्रेड बी फेज 2 का रिजल्ट

RBI Grade B Phase 2 Result 2026 Declared: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Grade B Phase 2 परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट के तौर पर बैंक ने इंटरव्यू के लिए चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर की लिस्ट जारी की है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो यहां दिए डायरेक्ट लिंक से RBI Grade B Phase 2 Result 2026 Check कर सकते हैं।

RBI Grade B Phase 2 की परीक्षा का आयोजन 25 और 26 जुलाई 2026 को किया गया था। अब इस चरण में सफल रहने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू में शामिल होंगे।

रिजल्ट में नहीं आया अलग स्कोरकार्ड, रोल नंबर से देखें नाम

RBI ने Phase 2 के लिए फिलहाल अलग से स्कोरकार्ड जारी करने के बजाय शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली PDF जारी की है। ऐसे में उम्मीदवारों को PDF में अपना रोल नंबर खोजकर यह पता करना होगा कि उनका चयन इंटरव्यू के लिए हुआ है या नहीं।

अगर PDF में आपका रोल नंबर मौजूद है, तो इसका मतलब है कि आप अगले चरण के लिए योग्य पाए गए हैं।

RBI Grade B Phase 2 Result 2026 Kaise Dekhen

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

1. सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।

2. होमपेज पर Opportunities@RBI सेक्शन खोलें।

3. इसके बाद Current Vacancies के विकल्प पर जाएं।

4. यहां Results या Grade B भर्ती से संबंधित लिंक तलाशें।

5. RBI Grade B Phase 2 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

6. रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

7. PDF में दिए गए रोल नंबर में अपना रोल नंबर सर्च करें।

अब इंटरव्यू की तैयारी पर करें फोकस

Phase 2 में सफल उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। RBI की ओर से इंटरव्यू की तारीख, समय, स्थान, कॉल लेटर और अन्य जरूरी निर्देश बाद में जारी किए जाएंगे। इंटरव्यू के लिए जरूरी शैक्षणिक और अन्य दस्तावेज पहले से तैयार रखना बेहतर रहेगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article