एजुकेशन

RBI Grade B Notification 2026: आरबीआई में ग्रेड बी के पदों पर भर्ती, इस डेट से शुरू होने वाले एप्लीकेशन

RBI Grade B Notification 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने ग्रेड-बी अधिकारी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 80 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Image

RBI Grade B Notification 2026: आरबीआई ग्रेड बी नोटिफिकेशन

RBI Grade B Notification 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने ग्रेड-बी अधिकारी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 80 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आरबीआई ग्रेड-बी अधिकारी का पद प्रतिष्ठित होने के साथ-साथ आकर्षक वेतन और सुविधाएं भी प्रदान करता है। आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर का विज्ञापन अभी रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ है। जल्द ही बैंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर इसका विस्तृत विज्ञापन जारी करने वाला है।

इस भर्ती अभियान के तहत जनरल, आर्थिक एवं नीतिगत अनुसंधान (DEPR) और सांख्यिकी एवं सूचना प्रबंधन सेवा (DSIM) जैसे विभिन्न विभागों में पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों की प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा (Phase-1), मुख्य परीक्षा (Phase-2) और इंटरव्यू शामिल हैं।

योग्यता की बात करें तो सामान्य पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होना जरूरी है। वहीं, DEPR और DSIM पदों के लिए संबंधित विषयों में विशेष योग्यता मांगी गई है। आयु सीमा आमतौर पर 21 से 30 वर्ष के बीच रखी गई है, हालांकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

29 अप्रैल से आवेदन

जारी सूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि जल्द ही अधिसूचित की जाएगी, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा पैटर्न

परीक्षा पैटर्न की बात करें तो Phase-1 में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें सामान्य जागरूकता, गणित, अंग्रेजी और रीजनिंग जैसे विषय शामिल होंगे। वहीं Phase-2 में विषय आधारित डिस्क्रिप्टिव और ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। अंतिम चयन इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर होगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article