RBI Grade B Admit Card 2025 Released: आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RBI Grade B Admit Card 2025) खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रेड बी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर (RBI Grade B Admit Card) सकते हैं। यहां आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। ध्यान रहे यहां अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।
RBI Grade B Exam Date 2025
बता दें आरबीआई ग्रेड B चरण 1 परीक्षा 18 और 19 अक्टूबर, 2025 को आयोजित होगी। परीक्षा देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए हजारों की संख्या में उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RBI Grade B Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले rbi.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RBI Grade B Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
RBI Grade B Admit Card 2025 Download: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा केंद्र का पता, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफर व हस्ताक्षर होगा। साथ ही एडमिट कार्ड के पीडीएफ के दूसरे पेज पर परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए हैं।
