एजुकेशन

Raksha Bandhan Speech 2023: रक्षा बंधन पर शॉर्ट स्पीच निबंध ऐसे करें तैयार, चुटकियों में होगा याद

Raksha Bandhan Short Speech in Hindi 2023 : रक्षा बंधन का त्योहार आ गया है, अगर आप स्कूल स्टूडेंट हैं तो आपके पास इस दिन रक्षा बंधन पर स्पीच के माध्यम से आम से खास बनने का मौका है, आप रक्षा बंधन पर भाषण देकर सभी साथियों, शिक्षण गण और प्रिंसिपल के चहेते बन सकते हैं।

Image

Raksha Bandhan

Raksha Bandhan Short Speech in Hindi 2023 : रक्षा बंधन पर भाषण या स्पीच के दौरान यहां दिए गए टिप्स व जानकारी को जरूर से शामिल करें। इस बार रक्षा बंधन का समय और रक्षा बंधन का मुहूर्त भी काफी चर्चा है आप चाहें तो रक्षा बंधन पर स्पीच के अंत में लोगों को राखी बांधने का सही समय भी बता सकते हैं। आइये जानते हैं रक्षा बंधन पर शॉर्ट निबंध या स्पीच में किन प्वॉइंट्स को शामिल किया जा सकता है।

रक्षा बंधन पर स्पीच भाषण कैसे दें?

सबसे पहले सभी को बधाई देकर अपने स्पीच की शुरुआत करें। अब आप इस दिन के बारे में बताएं जैसे रक्षा बंधन क्या है?, रक्षा बंधन का महत्व क्या है? रक्षा बंधन क्यों मनाते हैं? रक्षा बंधन का समय या मुहूर्त क्या है? या फिर रक्षा बंधन का अर्थ क्या है?

रक्षा बंधन कैसे मनाया जाता है?

रक्षा बंधन हिंदू धर्म में मनाए जाने वाना एक त्योहार है, इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है, उसे मिठाई खिलाकर उसकी आरती करती है और उसके लंबे जीवन व अच्छे स्वास्थ्य की भगवान से प्रार्थना करती है। (Why do we Celebrate Raksha Bandhan) बदले में भाई तरह तरह का उपहार देता है, उसकी सुरक्षा का वादा करता है, और वो भी अपनी बहन की जीवन भर की खुशियों की कामना करता है।

रक्षा बंधन क्या है?

यह दिन भाई और बहन के रिश्तों का जश्न है, इस दिन भले दोनों अलग अलग शहर में क्यों न हों लेकिन सारी दूरी तय करके भाई अपनी बहन के पास रक्षा बंधन के लिए आता है। (Short Speech on Raksha Bandhan in hindi) बहन जो धागा भाई के कलाई पर बांधती है उसे ही राखी कहते हैं।

रक्षा बंधन का अर्थ या मतलब क्या है?

रक्षा बंधन का अर्थ है रक्षा का बंधन जिसे रक्षा सूत्र भी कहते हैं।

रक्षा बंधन कब मनाया जाता है?

रक्षा बंधन हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इसे राखी का त्योहार भी कहते हैं।

रक्षा बंधन का समय या मुहूर्त क्या है?

इस साल रक्षा बंधन के समय या मुहूर्त को लेकर काफी लोग भ्रमित हैं, लेकिन बता दें, राखी 30 और 31 अगस्त को मनाई जा रही है, (Speech on Raksha Bandhan) वास्तव में 30 अगस्त को रात 9 बजे से मुहूर्त है, चूंकि यह दिन का त्योहार है इस लिए भारत भर में इसे 30 को कम ही मनाया जाएगा। जबकि 31 अगस्त को सुबह 5:55 से सुबह 7:5 तक की राखी बांधने का समय है, इसलिए ज्यादातर हिस्से में रक्षा बंधन को 31 अगस्त को ही मनाया जाएगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article