एजुकेशन

Raksha Bandhan Drawing 2025: रक्षा बंधन पर बनाएं सबसे आसान और सुंदर ड्राइंग, नहीं हटेगी लोगों की नजर

Raksha Bandhan Drawing for Kids (रक्षा बंधन ड्राइंग): रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल और कॉलेज में निबंध, स्पीच और ड्राइंग सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपको रक्षा बंधन ड्राइंग के लिए कुछ सुंदर और आसान डिजाइन बताने जा रहे हैं।

Image

Raksha Bandhan Drawing (Photo Credit: iStock)

Raksha Bandhan Drawing for Kids (रक्षा बंधन ड्राइंग): भारत त्योहारों का देश है। यहां हर त्योहार अपने साथ खुशियां, प्यार और अपनेपन का संदेश लाता है। रक्षा बंधन ऐसा ही एक खास त्योहार है जो भाई और बहन के रिश्ते को और मजबूत बनाता है। यह त्योहार हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल भाई बहन का यह खास त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा।

Raksha Bandhan Easy Drawing: रक्षा बंधन के अवसर पर स्कूल और कॉलेज में निबंध, स्पीच और ड्राइंग सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपको रक्षा बंधन ड्राइंग के लिए कुछ डिजाइन बताने जा रहे हैं।

Raksha Bandhan Drawing (Photo Credit: YouTube/Creative Ideas By Tuli)

Raksha Bandhan Drawing (Photo Credit: YouTube/Creative Ideas By Tuli)

Raksha Bandhan Beautiful Drawing: रक्षा बंधन दो शब्दों से बना है – "रक्षा" यानी सुरक्षा और "बंधन" यानी बंधन या रिश्ता। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र और खुशियों की कामना करती है। बदले में भाई उसे प्यार से कोई तोहफा देता है और जीवन भर उसकी रक्षा करने का वादा करता है।

Raksha Bandhan Drawing (Photo Credit: Youtube/Anusree Artwork)

Raksha Bandhan Drawing (Photo Credit: Youtube/Anusree Artwork)

Raksha Bandhan Drawing for Kids: रक्षाबंधन का इतिहास बहुत पुराना है। कहते हैं कि एक बार भगवान श्रीकृष्ण की उंगली कट गई थी, तब द्रौपदी ने अपने आंचल का एक टुकड़ा फाड़कर उनकी उंगली पर बांधा था। तब श्रीकृष्ण ने वादा किया था कि वे हमेशा उनकी रक्षा करेंगे।

Raksha Bandhan Drawing (Photo Credit: YouTube/Creative Ideas By Tuli)

Raksha Bandhan Drawing (Photo Credit: YouTube/Creative Ideas By Tuli)

Raksha Bandhan Drawing with Color: रक्षा बंधन हमें प्यार, भरोसे और जिम्मेदारी का संदेश देता है। यह त्योहार हमें सिखाता है कि रिश्तों को निभाने के लिए केवल खून का रिश्ता जरूरी नहीं, बल्कि दिल से जुड़ना जरूरी है। यह पर्व परिवार को जोड़ने और समाज में एकता लाने का काम करता है।

Raksha Bandhan Drawing (Photo Credit: YouTube/Somnath Khatua art)

Raksha Bandhan Drawing (Photo Credit: YouTube/Somnath Khatua art)

Raksha Bandhan Simple Drawing: आज रक्षा बंधन का रूप और अर्थ थोड़ा बदल गया है। बहनें सिर्फ सगे भाइयों को ही नहीं बल्कि दोस्तों, सैनिकों, पड़ोसियों को भी राखी बांधती हैं। स्कूलों में भी बच्चे एक दूसरे को राखी बांधकर दोस्ती और एकता का संदेश देते हैं। वहीं, कई सामाजिक संस्थाए गरीब या अनाथ बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाती हैं।

Raksha Bandhan Drawing (Photo Credit: YouTube/Wonderers Life)

Raksha Bandhan Drawing (Photo Credit: YouTube/Wonderers Life)

रक्षा बंधन सिर्फ एक धागा बांधने का पर्व नहीं बल्कि यह रिश्तों की गहराई, सम्मान, जिम्मेदारी और प्यार का प्रतीक है। यह त्योहार हर साल हमें यह याद दिलाता है कि दुनिया में सबसे कीमती अपनेपन का एहसास है।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article