Rajasthan SET 2026 Application Form Last Date Extended: अगर आपने अभी तक Rajasthan SET 2026 का फॉर्म नहीं भरा है तो टेंशन मत लें। कोटा यूनिवर्सिटी ने आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब आप 31 जुलाई 2026 तक आराम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ये आखिरी मौका है। इसके बाद डेट आगे नहीं बढ़ेगी। चलिए जानते हैं राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी परीक्षा क्या है, और इसके लिए कौन कब तक भर सकता है फॉर्म?
Rajasthan State Eligibility Test राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर और लेक्चरर बनने के लिए होता है। इसे पास करने के बाद आप राजस्थान के कॉलेजों में पढ़ाने के लिए एलिजिबल हो जाते हो।
योग्यता और पेपर के बारे में
आपके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से PG की डिग्री होनी चाहिए।
पेपर 1: टोटल 3 घंटे का पेपर होता है और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती। यानी गलत करने पर नंबर नहीं कटेते। इसमें 50 सवाल आते हैं, जो कि 100 अंकों का होता है।
पेपर 2: इसमें 100 सवाल आते हैं, कुल 200 अंकों का पेपर होता है।
भाषा: हिंदी और इंग्लिश दोनों में पेपर मिलेगा
फीस कितनी लगेगी?
- जनरल / SBC / OBC: 1500 रुपये
- राजस्थान OBC / EWS / SBC: 1200 रुपये
- राजस्थान SC / ST: 750 रुपये
तीन स्टेप में फॉर्म भें
- सबसे पहले uok.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर Rajasthan SET 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर, ईमेल, PG की डिटेल और बाकी जानकारी भरें।
- डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करें, फीस जमा करें और फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।
1. सब्जेक्ट चूज करने में गलती मत करना
SET में पेपर-2 आपके PG वाले सब्जेक्ट से ही आता है। फॉर्म भरते समय वही सब्जेक्ट डालें, जिसमें आप एक्सपर्ट हैं। बाद में चेंज नहीं होगा।
2. नेगेटिव मार्किंग नहीं है तो रिस्क लो
अगर कोई सवाल नहीं आता तो उसे खाली मत छोड़ें। अंदाजे से टिक कर दें। 3 घंटे में स्पीड बहुत मायने रखती है।
3. लास्ट वीक में सर्वर स्लो होने का जोखिम
पिछले साल भी 30 जुलाई की रात को साइट हैंग हो गई थी। इसलिए 28-29 तक काम निपटा लें। फीस का पेमेंट फेल होने पर रिफंड में 7-10 दिन लग सकते हैं।
