REET Mains Exam Analysis 2025 26: राजस्थान रीट मेंस परीक्षा 2025 26 की शिफ्ट 1 का एनालिसिस उन उम्मीदवारों के लिए है, जो आज 17 जनवरी की परीक्षा में शामिल हुए थे। इस एनालिसिस में सेक्शन-वाइज पेपर का कठिनाई स्तर परीक्षार्थियों के फीडबैक के आधार पर तैयार किया गया है। उम्मीदवार एनालिसिस का उपयोग करके अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं।
राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB), जयपुर, आज राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर्स (REET) मेन्स 2025 26 परीक्षा आयोजित किया। यह सरकारी परीक्षा प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूल टीचर भर्ती के लिए आयोजित की गई।
REET 2025 26 Mains Exam Date
तय शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा आज 17 जनवरी से शुरू हो गई है, और आखिरी परीक्षा 21 जनवरी को होगी। लाखों उम्मीदवार 7000 से ज्यादा वैकेंसी के लिए मुकाबला कर रहे हैं।
REET Mains Exam Analysis 2025 26
शिफ्ट 1 खत्म हो गई है, और परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को यह मध्यम मुश्किल लगी। परीक्षा OMR-आधारित फॉर्मेट का इस्तेमाल करके ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। पेपर में पूरी तरह से मल्टीपल-चॉइस सवाल हैं, जिसमें कुल 150 सवाल हैं जिनके 300 नंबर हैं, यानी हर सवाल दो नंबर का है। परीक्षा की कुल अवधि 150 मिनट है।
English
Sanskrit
Sindhi
Punjabi
Social Studies
Mathematics & Science
