एजुकेशन

Rajasthan PTET Result 2025 OUT: राजस्थान पीटीईटी परिणाम ptetvmoukota2025.in पर घोषित, यहां सीधा लिंक देखें

Rajasthan PTET Result 2025 Declared: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, उनका इंतजार खत्म हुआ, परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ptetvmoukota2025.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Image

राजस्थान पीटीईटी परिणाम 2025 ptetvmoukota2025.in पर घोषित, यहां सीधा लिंक देखें

Rajasthan PTET Result 2025 Declared: खत्म हुआ इंतजार! वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा ने आज 2 जुलाई को राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2025 रिजल्ट की घोषणा कर दी है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे ptetvmoukota2025.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। पीटीईटी के 2 वर्षीय बीएड व चार वर्षीय बीएससी बीएड कोर्स में दाखिला चाह रहे परीक्षार्थी खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी Rajasthan PTET Result 2025 Online देख सकते हैं। बता दें, राजस्थान पीटीईटी की फाइनल आंसर-की पहले ही जारी कर दी गई थी।

एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की समयसीमा 26 जून को समाप्त हो गई थी। 15 जून, 2025 को प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। जानें रिजल्ट देखने का तरीका

Rajasthan PTET Result 2025 Online Check करने के लिए क्या करें?

Rajasthan PTET Result 2025 Pdf Download करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

  • Rajasthan PTET Result 2025 Website पर जाएं।
  • अपने दो वर्षीय बीएड या चार वर्षीय बीएड कोर्स का चुनाव करें।
  • Rajasthan PTET Result 2025 Link पर क्लिक करें।
  • क्रेडिंशियल भरें, और Rajasthan PTET Result 2025 Download करें।
[4 Year Integrated Course] के लिए यहां क्लिक करें

इससे पहले 24 जून, 2025 को फाइनल आंसर की जारी गई थी। ये परिणाम राजस्थान के सरकारी और निजी कॉलेजों में 2 वर्षीय बी.एड और 4 वर्षीय एकीकृत बी.ए./बी.एससी. बी.एड कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जारी किया गया है।

क्या होगा आगे

पीटीईटी रिजल्ट आज जारी हो गया है, इसमें पास उम्मीदवार ऑनलाइन काउंसलिंग में भाग लेंगे, जिसमें अभ्यर्थियों को मेरिट के मुताबिक बीएड कॉलेज आवंटित किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article