एजुकेशन

Rajasthan PTET Result 2024 Date: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2024 कब आएगा? यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

Rajasthan PTET Result 2024 Date (राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2024 कब आएगा): राजस्थान पीटीईटी का आयोजन 9 जून 2024 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ptetmou2024.com पर जल्द जारी किया जाएगा।

Image

Rajasthan PTET Result 2024

Rajasthan PTET Result 2024 Date (राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2024 कब आएगा): राजस्थान पीटीईटी परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर पीटीईटी 2024 का रिजल्ट कब आएगा? अगर आपने भी यह परीक्षा दी थी तो बता दें कि वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा की ओर से राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) का रिजल्ट (Rajasthan PTET Result 2024) किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ptetmou2024.com पर राजस्थान पीटीईटी 2024 रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Rajasthan PTET Result 2024 Kab Aayega

राजस्थान पीटीईटी का आयोजन 9 जून 2024 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 17 जून 2024 को जारी की गई। जबकि, फाइनल आंसर-की 22 जून 2024 को वेबसाइट पर अपलोड की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2024 जून के आखिरी या जुलाई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Rajasthan PTET Score Card 2024: स्कोर कार्ड में होगी ये जानकारी

राजस्थान पीटीईटी 2024 स्कोरकार्ड में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, कैटेगरी, मार्क्स, रिजल्ट स्टेट्स और रैंक सहित अन्य जानकारी दी होगी। राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में नतीजे डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download Rajasthan PTET Result 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ptetvmou2024.com पर जाएं।
  • फिर राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां अपना नाम सहित अन्य जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan PTET 2024: पीटीईटी काउंसलिंग

राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। फिर उन्हें रैंक के आधार पर कॉलेज अलॉट किया जाएगा। पीटीईटी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म अलग से जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article