एजुकेशन

Bihar BEd CET Answer Key 2024: बिहार बीएड सीईटी आंसर-की पीडीएफ, biharcetbed-lnmu.in से ऐसे करें डाउनलोड

Bihar BEd CET Answer Key 2024 PDF Download Link at biharcetbed-lnmu.in: बिहार बीएड सीईटी का आयोजन 25 जून 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जल्द जारी की जाएगी।

Image

Bihar BEd CET Answer Key 2024

Bihar BEd CET Answer Key 2024 PDF Download Link at biharcetbed-lnmu.in: बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी, दरभंगा की ओर से बिहार बीएड सीईटी आंसर-की (Bihar BEd CET Answer Key 2024) किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी बिहार बीएड सीईटी आंसर-की 2024 पीडीएफ (Bihar BEd CET Answer Key 2024 Pdf) की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Bihar BEd CET Answer Key 2024 Release Date: कब आएगी आंसर-की

बिहार बीएड सीईटी का आयोजन 25 जून 2024 को किया गया था। यह परीक्षा आरा, भागलपुर, छपरा, दरभंगा, गया, हाजीपुर, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पटना और पूर्णियां में हुई। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो बिहार बीएड सीईटी की प्रोविजनल आंसर-की जुलाई के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Bihar BEd CET Answer Key 2024 PDF Download: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

बिहार बीएड सीईटी प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी किसी भी जवाब या सवाल पर तय समय के अदंर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। बिहार बीएड सीईटी आसंर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

How to download Bihar BEd CET Answer Key 2024

  • सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बिहार बीएड सीईटी आंसर-की लिकं पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: सीटीईटी जुलाई एडमिट कार्ड की Direct Link, ctet.nic.in पर एक क्लिक सें ऐसे करें डाउनलोड

Bihar BEd CET 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने मार्क्स

बिहार बीएड सीईटी में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, एसएससी/एसटी/बीसी/ईबीसी डब्ल्यबीसी ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 30 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आधिाकरिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article