एजुकेशन

Rajasthan PTET Exam Form 2025: राजस्थान पीटीईटी के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, जानें कब होगी परीक्षा

Rajasthan PTET Exam 2025: राजस्थान PTET परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Image

Rajasthan PTET Exam 2025

Rajasthan PTET Exam 2025: राजस्थान PTET परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पीटीईटी की परीक्षा तिथि भी घोषित हो चुकी है। राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) के लिए 5 मार्च 2025 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.com पर एप्लिकेशन लिंक एक्टिव हो गया है। रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 07 अप्रैल 2025 है। VMOU प्रवेश परीक्षा 15 जून 2025 को आयोजित करेगा।

Rajasthan PTET: पीटीईटी से जुड़ी कुछ जरुरी बातें

  • 5 मार्च से रजिस्ट्रेशन लिंक खुला
  • 07 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं
  • प्रवेश परीक्षा 15 जून 2025 को आयोजित करेगा
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक या स्नातकोत्तर में 45% अंक हैं।
  • चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग वर्ग, विधवा और परित्यक्ता महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।

PTET Exam योग्यता

  • 2 वर्षीय B.Ed.
  • 4 वर्षीय B.A. B.Ed./B.Sc. B.Ed
  • 50% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर की होनी चाहिए

Rajasthan PTET: ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले PTET VMOU की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाए।
  • होम पेज पर उपलब्ध लिंक PTET 2025 पंजीकरण पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपनी डिटेल्स भरेगें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज पर लॉग इन करें।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल्स ध्यानपूर्वक भर दें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के लिए अपने फॉर्म की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। यदि विज्ञान वर्ग के उम्मीदवार 4 वर्षीय BA B.Ed और B.Sc B.Ed दोनों के लिए आवेदन करते हैं, उन्हें 1000 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article