Rajasthan Police Sub Inspector SI Telecom Recruitment 2024 Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर SI टेलिकॉम भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें कि गृह (ग्रुप-1) विभाग हेतु अनुसूचित क्षेत्र एवं गैर अनुसूचित क्षेत्र के अन्तर्गत आयोग द्वारा आयोजित उप निरीक्षक-दूरसंचार प्रतियोगी परीक्षा-2024 के शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है।
राजस्थान पुलिस टेलीकॉम (कांस्टेबल/एसआई) भर्ती का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट राजस्थान पुलिस पर जारी कर दिया गया है। टेलीकॉम कांस्टेबल लिखित परीक्षा का रिजल्ट 14 नवंबर 2025 को तथा एसआई टेलीकॉम की मेरिट सूची अगस्त 2026 में घोषित की गई है। उम्मीदवार अब अपना फाइनल परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC Sub Inspector SI Telecom Result: परिणाम की मुख्य बातें
- कुल पद: 108 पद
- चयनित उम्मीदवार: 221 उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट
- लिखित परीक्षा: 9 नवंबर 2025
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): 9 से 11 अप्रैल 2026
- इंटरव्यू (साक्षात्कार): 3 अगस्त से 19 अगस्त 2026
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए 'Results' या 'News and Events' सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब 'Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam' से जुड़े रिजल्ट/मेरिट लिस्ट लिंक को खोलें।
- यहां से रिजल्ट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
Sub Inspector Recruitment 2024 Result
राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर SI टेलिकॉम भर्ती 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आयोग ने कुल 221 अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में गोविंद सोनी ने पहला नंबर हासिल किया है।
