Rajasthan Police Constable Result 2025 kab aayega: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों कैंडिडेटस को अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार हैं। जल्द ही राजस्थान पुलिस विभाग अपनी आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी करेगा। इस भर्ती परीक्षा की आंसर-की पहले ही जारी हो गई है और अब कैटिगिरी वाइज कटऑफ के साथ परिणामों की घोषणा की जाएगी। आइये जानते हैं कि राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट कब तक जारी हो सकता है।
कब जारी हो सकता है रिजल्ट
राजस्थान पुलिस विभाग में कांस्टेबल के कुल 10000 पदों के लिए भर्ती की जा रही है। इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 12 और 13 सितंबर को किया गया था। लिखित परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। उम्मीद की जा रही है कि इस महीने के आखिरी में या नवंबर के पहले हफ्ते में लिखित परीक्षा के नतीजे जारी हो सकते हैं। हालांकि पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से परिणाम को लेकर अभी तक किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है।
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- यहां भर्तियां और परिणाम वाले सेक्शन में आपको
Rajasthan Police Constable Result 2025 PDF देखने का लिंक मिलेगा। - इसपर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।
- इसमें आपको चयनित उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट मिलेगी।
- अपना रोल नंबर सर्च करें और पीडीएफ भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
कैसे होगा चयन
लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट देना होगा। यदि आंसर-की में आपका संभावित स्कोर सही है, तो आप अभी से दौड़ की तैयारी भी शुरू कर सकते हैं। इसके लिए पुरुष उम्मीदवारों की हाइट 168 सेमी और महिलाओं की हाइट 152 सेमी होनी चाहिए। पुरुषों का सीना बिना फूले 82 और फूलने के बाद 86 सेमी सीना होना चाहिए। वहीं महिलाओं का वजन 47.5 केजी होना जरूरी है।
