Rajasthan Police Constable Final Result 2025 Out: राजस्थान पुलिस डिपार्टमेंट ने कांस्टेबल परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है। पुलिस डिपार्टमेंट ने अभी चूरू जिले, 13वीं बटालियन, RAC (जेल सुरक्षा), जयपुर, 9वीं बटालियन RAC, टोंक, महाराणा प्रताप बटालियन RAC प्रतापगढ़, कोटा ग्रामीण जिला, 7वीं बटालियन RAC, 12वीं बटालियन RAC, जिला कोटा शहर, 11वीं बटालियन RAC, दिल्ली, 3री बटालियन RAC बीकानेर, जिला डीग, 6वीं बटालियन RAC, बूंदी जिला, 2री बटालियन RAC कोटा, 5वीं बटालियन RAC, जयपुर, जोधपुर ग्रामीण जिले के रिजल्ट जारी किए हैं।
राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 13 और 14 सितंबर को हुई थी। इस भर्ती के लिए कुल 10,000 वैकेंसी हैं।
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से या इस पेज पर दिए गए लिंक से रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
आगे क्या होगा?
कांस्टेबल सामान्य ड्यूटी के 79 और कांस्टेबल चालक के 05 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों को अब भर्ती के अंतिम चरण यानी दस्तावेज सत्यापन, चरित्र सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
वेबसाइट के अलावा कहां से देखें अपना नाम
कमांडेंट केवल राम ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। इसके अलावा अभ्यर्थी कमांडेंट 12वीं बटालियन आरएसी (आईआर) विकासपुरी नई दिल्ली और रियर मुख्यालय देबारी उदयपुर के नोटिस बोर्ड पर भी अपना नाम देख सकते हैं।
चयनित अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आगे प्रक्रिया के लिए मूल दस्तावेजों और उनकी सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ तैयार रहें। अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन की तिथि और स्थान के बारे में अलग से सूचित किया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होता है, तो उसे नियुक्ति का अनिच्छुक मानते हुए चयन सूची से उसका नाम हटा दिया जाएगा।
