एजुकेशन

Rajasthan Patwari Admit Card 2025 OUT: जारी हुआ राजस्थान पटवारी एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

Rajasthan Patwari Admit Card 2025 released at rssb.rajasthan.gov.in: राजस्थान पटवारी परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Rajasthan Patwari Admit Card 2025 (Photo Credit: Canva)

Rajasthan Patwari Admit Card 2025 released at rssb.rajasthan.gov.in: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पटवारी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 13 अगस्त को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी राजस्थान पटवारी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Patwari Exam 2025 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

राजस्थान पटवारी परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2025 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर दो शिफ्ट में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में कुल 300 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download Rajasthan Patwari Admit Card 2025

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर पटवारी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्डा डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Patwari Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान में पटवारी के कुल 3705 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article