एजुकेशन

Rajasthan Pashu Parichar Result 2026: राजस्थान पशु परिचर की तीसरी लिस्ट जारी, rssb.rajasthan.gov.in से तुरंत करें चेक

Rajasthan Pashu Parichar Result 2026: राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा की तीसरी मेरट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने एग्जाम दिया था, वे तीलरी लिस्ट लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Rajasthan Pashu Parichar Result 2026

Rajasthan Pashu Parichar Result 2026 Merit List: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने पशु परिचर भर्ती 2026 को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने इस भर्ती की तीसरी मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आरएसएसबी ने राजस्थान पशु परिचर की तीसरी लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी है। इस नई मेरिट लिस्ट में उन अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल किए गए हैं, जिन्हें अगले चरण के लिए अस्थायी रूप से चयनित किया गया है। यह सूची पहले जारी हुई मेरिट लिस्ट के बाद खाली रह गए पदों और संशोधन के आधार पर तैयार की गई है।

कब हुई थी परीक्षा

अगर भर्ती प्रक्रिया की टाइमलाइन की बात करें तो इस भर्ती के लिए आवेदन 19 जनवरी से 17 फरवरी 2026 के बीच लिए गए थे। इसके बाद लिखित परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित हुई थी। उत्तर कुंजी जनवरी 2025 में जारी हुई और प्रारंभिक परिणाम अप्रैल 2025 में घोषित किया गया था। इसके बाद पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट भी जारी की जा चुकी है।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपनी मेरिट लिस्ट देख सकते हैं—

  • सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Results’ या ‘Latest News’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • ‘Pashu Parichar Third Merit List 2026’ लिंक खोलें।
  • पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर सर्च करें।

जल्द होगा फाइनल सलेक्शन

जो उम्मीदवार इस मेरिट लिस्ट में शामिल हुए हैं, उन्हें अब अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए तैयार रहना होगा। बोर्ड जल्द ही इसके लिए शेड्यूल जारी करेगा। बोर्ड के अनुसार, कई पद ऐसे थे जो पहले चयनित उम्मीदवारों के जॉइन न करने या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में असफल रहने के कारण खाली रह गए थे। इन्हीं रिक्त पदों को भरने के लिए यह संशोधित तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई है। राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2026 की प्रक्रिया अब अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है और उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहें।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article