एजुकेशन

Rajasthan Jail Prahari Result 2025 OUT: जारी हो गया राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ये रहा Direct Link Pdf

Rajasthan Jail Prahari Result 2025 Announced: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी हो गया है, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर से या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से तुरंत अपना परिणाम देखें।

Image

राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (image - istock)

Rajasthan Jail Prahari Result 2025 Announced: राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी हो गया है, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर से या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से तुरंत अपना परिणाम देखें। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 968 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पहले इस भर्ती के माध्यम से 803 पदों को भरा जाना था, लेकिन बाद में खाली पदों की संख्या को बढ़ाकर 968 कर दिया गया।

बता दें, रिजल्ट के साथ साथ उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के अनुसार कट ऑफ मार्क्स भी चे कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान तरीका यहां से देखें

Rajasthan Jail Prahari Result 2025 How to check

Rajasthan Jail Prahari Result 2025 Online देखने के लिए इन स्टेप्स को देखें

  • Rajasthan Jail Prahari Result 2025 Website पर जाएं
  • Rajasthan Jail Prahari Result 2025 Link पर जाएं
  • क्रेडिंशियल डालें
  • Rajasthan Jail Prahari Result 2025 Download करें।

एक सूचना के अनुसार, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) 29 अगस्त को जेल प्रहरी (वार्डर) परिणाम 2025 जारी करने वाला था, लेकिन आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर लिंक सक्रिय नहीं हुआ, इसके बाद से टाइम्स नाउ नवभारत की एजुकेशन टीम इस रिजल्ट पर नजर बनाए हुई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद यहां तुरंत से लिंक दिया गया है।

यदि रिजल्ट पेज नहीं खुल रहा तो आपको धैर्य दिखाने की जरूरत है, क्योंकि अत्यधिक लोड की वजह से कई बार पेज नहीं ओपन होता है।

राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा का परिणाम

आज लिखित परीक्षा का परिणाम जारी हुआ है, अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) दौर के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article