Rajasthan CHO Admit Card 2025 Download Link: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे Rajasthan CHO Admit Card 2025 Official Website rsmssb.rajasthan.gov.in से प्रवेश पत्र पा सकते हैं।
Rajasthan CHO Exam Date 2025
परीक्षा का आयोजन 8 जून 2025 (रविवार) को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी भी साथ लाना होगा।
Rajasthan CHO Admit Card 2025 How to Check
राजस्थान सीएचओ परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका देखें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर
Rajasthan CHO Admit Card 2025 Download Link पर क्लिक करें। - अपनी एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि भरें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस) लाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र, समय और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ें, और इन निर्दशो को फॉलो करें।
