एजुकेशन

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2023: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड जारी, panjiyakpredeled.in से तुरंत करें डाउनलोड

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2023: राजस्थान एजुकेशन डिपार्टमेंटल एग्जामिनेशन की ओर से राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जारी कर दिया है। राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त को किया जाना है।

Image

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2023

Photo : iStock

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2023, Rajasthan BSTC Admit Card 2023 Date: राजस्थान एजुकेशन डिपार्टमेंटल एग्जामिनेशन की ओर से बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट यानी बीएसटीसी (BSTC) प्री डीएलएड परीक्षा का (Rajasthan Pre DElEd Exam 2023) एडमिट कार्ड आज यानी 21 अगस्त को जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in से अपना एडमिट कार्ड (Rajasthan BSTC Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam 2023: कब होगी परीक्षा

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त को किया जाएगा। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक शिफ्ट में होगी। इस परीक्षा में मानसिक योग्यता, शिक्षण अभिक्षमता, राजस्थान की सामान्य जानकारी, अंग्रेजी, संस्कृत / हिंदी विषयों से 200 सवाल पूछे जाएंगे। बता दें कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

Rajasthan BSTC Admit Card 2023: आज जारी होगा एडमिट कार्ड

राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2023

  • आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाएं।
  • फिर राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam 2023: डीएलएड कॉलेजों में मिलेगा दाखिला

राजस्थान प्री-डीएलएड प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राज्य के करीब 372 डीएलएड कॉलेजों की 25000 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए 10 जुलाई से 30 जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article