Rajasthan BSTC Answer Key 2025: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी आज 5 जून, 2025 को राजस्थान बीएसटीसी आंसर की 2025 जारी कर रही है। जो उम्मीदवार प्री डी.एल.एड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे प्री डी.एल.एड की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in के माध्यम से Rajasthan BSTC Answer Key 2025 download कर सकते हैं।
उम्मीदवार इस आंसर की को डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अनुमानित स्कोर का आकलन कर सकते हैं। बता दें, ये फाइनल आंसर की नहीं है, अभ्यर्थियों के पास 5 से 9 जून 2025 के बीच इस आसंर की खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने का मौका होगा।
कब आएगी फाइनल आंसर की
अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार, आपत्ति विंडो आज, 5 जून को खुलेगी और 9 जून, 2025 को बंद हो जाएगी। फाइनल आंसर की 12 जून, 2025 को जारी की जाएगी।
राजस्थान बीएसटीसी आंसर की 2025: कैसे डाउनलोड करें
अनंतिम कुंजी डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें
1. प्री डी.एल.एड की आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर जाएं।
2. स्क्रीन पर Rajasthan BSTC Answer Key 2025 Link पर क्लिक करें।
3. लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
4. आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर आ जाएगी।
5. Rajasthan BSTC Answer Key 2025 Download करें।
लिखित परीक्षा 1 जून, 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक।
आगे क्या
काउंसलिंग प्रक्रिया पंजीकरण 18 जून से शुरू होगा और 24 जून, 2025 को बंद होगा। पहली आवंटन सूची 27 जून, 2025 को जारी की जाएगी। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार राजस्थान प्री डी.एल.एड की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
