Rajasthan 4th Grade Question Paper 2025, Rajasthan Group D Question Paper 2025 Released: राजस्थान 4th ग्रेड की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Rajasthan 4th Grade Question Paper) खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा का प्रश्नपत्र जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां प्रत्येक शिफ्ट का सीरियल वाइज क्वेश्चन पेपर उपलब्ध करवा दिया गया है।
Rajasthan 4th Grade Question Paper 2025: कब हुई थी परीक्षा
बता दें राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ग्रुप डी की परीक्षाएं 19, 20 व 21 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 24.76 लाख अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। एग्जाम दो पालियों में होगा। फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 53,749 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan Group D Question Paper 2025: ऐसे डाउनलोड करें प्रश्नपत्र
- सबसे पहले rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RSSB Rajasthan Group D Question Paper 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- प्रश्न पत्र आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Question Paper 20.09.2025 Evening Shift
Rajasthan 4th Grade Result 2025: कब जारी हो सकता है राजस्थान ग्रुप डी का रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इससे संबंधित कोई भी अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
