RSSB Guideline for 4th Grade Recruitment Exam: राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए RSSB नए और सख्त नियम लेकर आया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों को जींस पहनकर आने पर परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पुरुष अभ्यर्थी को आधी-पूरी बाजू का शर्ट, टी-शर्ट पहन कर आने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। जबकि महिला अभ्यर्थी सलवार सूट, साड़ी, आधी-पूरी बाजू का कुर्ता पहन कर आ सकते हैं। बता दें कि यह परीक्षा ग्रुप डी/श्रेणी 4 के 53,749 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी और यह 18 से 21 सितंबर 2025 तक होगी। परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और सामान्य गणित से कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।
ड्रेस कोड को लेकर सख्त नियम
अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड तय करते हुए यह फैसला लिया गया है कि अभ्यर्थियों की सख्ती से जांच पड़ताल करने के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को जींस पहनकर आने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा महिला अभ्यर्थियों को बालों में सामान्य रबड़ बैड पहन कर आने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर आना होगा।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा (RSMSSB 4th Grade Syllabus 2025)
- सामान्य हिंदी के प्रश्न 30 से घटाकर 20 कर दिए गए हैं।
- सामान्य गणित के प्रश्न 25 से घटाकर 15 कर दिए गए हैं।
- सामान्य ज्ञान के प्रश्न 50 से बढ़ाकर 70 कर दिए गए हैं।
Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती एडमिट कार्ड
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध लिंक से आसानी से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण दर्ज होगा।
