Quantum Physics vs What is Quantum AI: हम अभी 21वीं सदी में हैं और इस दौरान टेक्नोलॉजी और साइंस जिस तेजी से बदल रही हैं, उसमें क्वांटम कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दो सबसे शक्तिशाली पिलर बनकर उभरे हैं। जब ये दो टेक्नोलॉजी आपस में मिलती हैं या फिजिक्स के मूलभूत सिद्धांतों को जोड़ते हैं, तो फ्यूचर में नई संभावनाओं के दरवाजे खोलने का काम करती हैं। ऐसे में साइंस और टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले छात्रों जो इस इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके मन में यह सवाल बार-बार आता है कि "क्वांटम एआई और क्वांटम फिजिक्स में से करियर के लिए कौन-सा विकल्प बेहतर है?" यदि आप भी उन्हीं में से एक हैं, जो इस असमंजस में हैं और अपने करियर को एक नई दिशा देना चाहते हैं, तो आपको इनके बीच अंतर से पहले उसके बारे में जानना जरूरी है। तभी आप अपने करियर के लिए सही चुनाव कर पाएंगे।
क्वांटम फिजिक्स क्या है? (What is Quantum Physics)
क्वांटम फिजिक्स या क्वांटम मैकेनिक्स, फिजिक्स की वह शाखा है जो उप-परमाणु (Subatomic) स्तर पर पदार्थों और ऊर्जा के व्यवहार का अध्ययन करती है। आसान भाषा में इसे समझे तो जब हम परमाणुओं, इलेक्ट्रॉनों और फोटॉनों की दुनिया में जाते हैं, तो न्यूटन के पारंपरिक फिजिक्स के नियम यहां काम करना बंद कर देते हैं, तब वहां क्वांटम फिजिक्स के नियम लागू होते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- AI तो सुना लेकिन क्वांटम AI क्या है, कैसे बन रहा फ्यूचर का गेमचेंजर, 10 साल बाद चमकाएगा करियर
क्वांटम एआई क्या है? (What is Quantum AI)
क्वांटम एआई दो अत्याधुनिक तकनीकों का मेल है— क्वांटम कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस। जी हां, पारंपरिक कंप्यूटर 'बिट्स' (Bits - 0 और 1) पर काम करते हैं, जबकि क्वांटम कंप्यूटर 'क्यूबिट्स' का उपयोग करते हैं। जब हम क्वांटम कंप्यूटरों की अपार गणना क्षमता को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के एल्गोरिदम से जोड़ते हैं, तो उसे ही क्वांटम एआई कहा जाता है। यह तकनीक जटिल से जटिल डेटा को पलक झपकते ही प्रोसेस कर सकती है, जिसे हल करने में पारंपरिक सुपरकंप्यूटरों को हजारों साल लग जाते हैं। एआई की इस दुनिया में क्वांटम एआई तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह एक कठिन विषय है, लेकिन भविष्य में इसमें करियर की बहुत अधिक संभावनाएं है।
दोनों में क्या अंतर है?
| पहलू | क्वांटम फिजिक्स (Quantum Physics) |
| मूल प्रकृति | शुद्ध विज्ञान (Pure Science / Fundamental Physics) |
| फोकस | प्रकृति और ब्रह्मांड के नियमों को समझना |
| मुख्य क्षेत्र | लैब रिसर्च, थ्योरेटिकल स्टडी, मैटेरियल साइंस |
| आवश्यक स्किल्स | एडवांस्ड मैथ्स, क्वांटम मैकेनिक्स, लेबोरेटरी वर्क |
क्वांटम फिजिक्स की खासियत और करियर स्कोप
यदि आपकी रुचि रिसर्च, सिद्धांतों की खोज और प्रकृति के रहस्यों को समझने में है, तो क्वांटम फिजिक्स आपके लिए एक आदर्श क्षेत्र है।
| क्वांटम रिसर्चर (Quantum Researcher) | इसरो, डीआरडीओ, बार्क और अंतर्राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं में वैज्ञानिक के रूप में काम। |
| क्वांटम हार्डवेयर इंजीनियर | क्वांटम कंप्यूटर और प्रोसेसर बनाने वाली कंपनियों (जैसे IBM, Google, Rigetti) में अवसर। |
| अकादमिक और अध्यापन | IITs, IISc और विदेशी विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर या रिसर्च फेलो के रूप में करियर। |

Quantum AI and Quantum Physics (Photo - AI)
आवश्यक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को फिजिक्स या एप्लाइड फिजिक्स में बीएससी, एमएससी और पीएचडी और उनकी
मैथमेटिकल एनालिटिकल एबिलिटी अच्छी होनी जरूरी है।
क्वांटम एआई की खासियत और करियर स्कोप
यदि आपकी रुचि कोडिंग, सॉफ्टवेयर, एआई और व्यावहारिक समस्याओं को हल करने में है, तो क्वांटम एआई आपके करियर को एक तेज उड़ान दे सकता है। इसमें करियर के अवसर कई बेहतरीन करियर है।
| क्वांटम एआई डेवलपर/इंजीनियर | क्वांटम मशीन लर्निंग मॉडल तैयार करना |
| डेटा साइंटिस्ट | बड़े और जटिल डेटासेट का क्वांटम एआई से विश्लेषण। |
| साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ | क्वांटम-प्रूफ एनक्रिप्शन और सुरक्षा प्रणालियों का निर्माण। |
| फार्मा और हेल्थकेयर रिसर्च | नई दवाओं और अणुओं की खोज के लिए क्वांटम एआई का उपयोग। |
नौकरियों के अवसर और वेतन
क्वांटम फिजिक्स और क्वांटम एआई दोनों ही क्षेत्र बेहद एडवांस्ड हैं, इसलिए इनमें योग्य पेशेवरों की भारी कमी है। यही कारण है कि इस क्षेत्र में शुरुआती पैकेज भी काफी आकर्षक होते हैं। आइए दोनों के पैकेज में तुलना करें।
क्वांटम फिजिक्स प्रोफेशनल की सैलरी: भारत में शुरुआती पैकेज 8 लाख से 18 लाख रुपये प्रति वर्ष तक हो सकता है। पीएचडी के बाद विदेशी लैब या प्राइवेट टेक जाइंट्स में यह पैकेज 50 से 80+ लाख रुपये हो सकता है।
क्वांटम एआई प्रोफेशनल की सैलरी: टेक कंपनियों में क्वांटम एआई डेवलपर्स की भारी मांग है। भारत में शुरुआती पैकेज 12 लाख से 25 लाख रुपये प्रति वर्ष तक होता है, जबकि अनुभवी पेशेवरों का पैकेज 50 लाख रुपये से भी अधिक हो सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- JEE, CLAT और NEET स्कोर से भारतीय सेना में बनेंगे अधिकारी: बिना लिखित परीक्षा सीधे SSB इंटरव्यू का मिलेगा मौका
आपके करियर के लिए कौन सा विकल्प बेहतर है?
दोनों ही विकल्प अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन और सुरक्षित भविष्य के लिए सुरक्षित हैं। लेकिन सही चुनाव आपकी व्यक्तिगत रुचि पर निर्भर करता है। क्वांटम फिजिक्स आपके लिए सही है अगर आपको कोर साइंस, रिसर्च और प्रयोगशालाओं में काम करना पसंद है और आप पीएचडी करने और दीर्घकालिक अनुसंधान में समय बिताने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही जो उम्मीदवार क्वांटम कंप्यूटर का हार्डवेयर और मूलभूत सिद्धांत बनाना चाहते हैं।
क्वांटम एआई आपके लिए सही है अगर आपको कोडिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और मशीन लर्निंग पसंद है। बीटेक/एमटेक के बाद सीधे कॉर्पोरेट सेक्टर या टेक कंपनियों में काम करना चाहते हैं और आप क्वांटम तकनीक का उपयोग करके सॉफ्टवेयर और व्यावहारिक समाधान बनाना चाहते हैं।
भविष्य की राह
आज दुनिया भर की सरकारें और टेक दिग्गज (जैसे गूगल, आईबीएम, माइक्रोसॉफ्ट, टीसीएस) क्वांटम मिशनों में अरबों डॉलर का निवेश कर रहे हैं। भारत सरकार ने भी राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (National Quantum Mission) की शुरुआत की है, जिससे आने वाले सालों में देश के भीतर ही हजारों उच्च-स्तरीय नौकरियां पैदा होंगी। ऐसे में इस विषय को पढ़ने से आपको आने वाले भविष्य में बहुत लाभ होने वाला है।
