एजुकेशन

Punjab Schools Closed:कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर, पंजाब में 10वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2024, 06:53 AM IST

Punjab Schools Closed:पंजाब में ठंड के मौसम के कारण 10वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूल 8 जनवरी से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।

Image

सरकारी और निजी स्कूल 8 जनवरी से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे

Punjab Schools Closed News: पंजाब सरकार ने भीषण सर्दी के मद्देनजर रविवार को 10वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया।यहां जारी एक आधिकारिक बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि स्कूल जाने वाले बच्चों के व्यापक हित में यह कदम जरूरी था।

बयान में कहा गया है, 'क्षेत्र में खराब मौसम को देखते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आदेश दिया है कि राज्य में 10वीं कक्षा तक के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 8 से 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।'

पंजाब में ठंड का प्रकोप जारी

गौर हो कि पंजाब में रविवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा और सुबह कोहरे के कारण कई इलाकों में दृश्यता कम हो गई।मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में अमृतसर कड़ाके की ठंड की चपेट में है, जहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में भी रात सर्द रही, जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.5 डिग्री सेल्सियस, सात डिग्री सेल्सियस, 6.2 डिग्री सेल्सियस, सात डिग्री सेल्सियस, सात डिग्री सेल्सियस और छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में आज सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article