एजुकेशन

School Closed: उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, यूपी और दिल्ली में इस तारीख तक स्कूल बंद

School Closed: उत्तर भारत में ठंड का भीषण कहर जारी है। ऐसे में स्कूली छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यूपी और दिल्ली के स्कूलों में ठंड की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Image

School Closed

Photo : iStock

School Closed in Delhi and Lucknow: उत्तर भारत समेत देश के अन्य कई राज्यों में बढ़ती ठंड का प्रकोप देखा जा सकता है। घने कोहर और शीतलहर की वजह से लोगों का बुरा हाल है। ठंड की मार सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों पर पड़ रही है। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यूपी (UP School Closed) और दिल्ली (Delhi Winter Vacation Extended) में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। साथ ही स्कूल की टाइमिंग में भी बदलाव (Lucknow School Timing Changed) कर दिया गया है।

UP School Closed: लखनऊ में इस तारीख तक स्कूल बंद

लखनऊ जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिन स्कूलों में अभी तक अवकाश नहीं हुआ है वहां कक्षा 8वीं तक के समस्त सरकारी/ गैर सरकारी/ प्राइवेट स्कूलों में 10 जनवरी 2024 तक अवकाश घोषित किया जाता है। बता दें कि परिषदीय और अन्य स्कूलों में पूर्व घोषित छुट्टी पहले की तरह लागू रहेगी। जिलाधिकारी ने 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को भी बड़ी राहत दी है।

Lucknow School Closed

Lucknow School Closed

Lucknow School Closed: बगल गई स्कूल की टाइमिंग

सूचना के अनुसार, जिन स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं उनका समय सुबह 10 बजे से 3 बजे की बीच रखा जाएगा। आदेश में स्कूल प्रबंधन को ठंड से बचाव की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया गया है। कक्षाएं संचालित करने की स्थिति में स्कूल प्रबंधन सुनिश्चित करेगा कि क्लास का तापमान सामान्य रहे और पढ़ाई और प्रैक्टिकल के लिए छात्रों को खुले में न बैठाया जाए। छात्रों के यूनिफॉर्म की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी गई है। अगर संभव हो तो स्कूल ऑनलाइन क्लास भी संचालित कर सकते हैं।

Delhi School Closed: दिल्ली में 5वीं तक स्कूल बंद

इसी तरह दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड को देखते हुए शिक्षा मंत्री आतिशी ने ट्वीट किया कि दिल्ली में नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के स्कूल 12 जनवरी तक बंद रहेंगे। इससे पहले दिल्ली सरकार ने देर रात सर्दियों की छुट्टियां बढ़ाने का आदेश वापस ले लिया था।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article