एजुकेशन

Education News: पंजाब सरकार की कक्षा 12 के छात्रों को करियर मार्गदर्शन देने के लिए पहल

Education News Today: पंजाब सरकार ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों तक पहुंचने तथा उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक प्रयासों में सहायता करने के लिए एक पहल शुरू की है। प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसकी जानकारी दी।

Image

पंजाब सरकार की कक्षा 12 के छात्रों को करियर मार्गदर्शन देने के लिए पहल

Education News Today in Hindi: पंजाब सरकार ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों तक पहुंचने तथा उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक प्रयासों में सहायता करने के लिए एक पहल शुरू की है। प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसकी जानकारी दी। बैंस ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पंजाब के सरकारी स्कूलों से उत्तीर्ण छात्रों की मदद करना है। उन्होंने कहा कि सरकार कक्षा 12 के छात्रों से उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में सवाल पूछेगी ताकि उनके सपनों को समझा और पोषित किया जा सके।

बैंस ने कहा कि विभाग ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले सभी छात्रों को एक ‘गूगल फॉर्म’ वितरित किया है। आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के संदेश के साथ फॉर्म में छात्रों को अपनी तात्कालिक योजनाओं और दीर्घकालिक लक्ष्यों को साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया है - चाहे वह उच्च शिक्षा हो, उद्यमिता हो या प्रतियोगी परीक्षायें।

बैंस ने कहा कि एकत्र किए गए डेटा से राज्य सरकार छात्रों को उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक प्रयासों में सहायता करने के लिए उपयुक्त सहायता तंत्र विकसित करने में सक्षम होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह दृष्टिकोण राज्य सरकार को छात्रों की महत्वाकांक्षाओं और उनके उद्देश्यों को प्राप्त करने में उनकी मदद करने के लिए आवश्यक सहायता के बीच की खाई को पाटने की अनुमति देगा।’’

(भाषा इनपुट के साथ)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article