PSEB Punjab Board 8th Result 2026, Sarkari Result 2026: पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर आ (Punjab Board 8th Result 2026) रही है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) जल्द कक्षा 8वीं के परिणाम 2026 घोषित करने (Punjab Board 8th Result) वाला है। पिछले साल के आंकड़ो पर नजर डालें तो रिजल्ट 4 अप्रैल को जारी किया गया था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस बार भी नतीजे का ऐलान एक से दो दिन के भीतर कर दिया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
Punjab Board 8th Result 2026: कब हुई थी पंजाब बोर्ड 8वीं की परीक्षा
पंजाब कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा 2026, 17 फरवरी, 2026 से 27 फरवरी, 2026 तक पूरे पंजाब राज्य में पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। अगली कक्षा में प्रवेश पाने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे, जिसमें सैद्धांतिक और आंतरिक मूल्यांकन दोनों शामिल हैं। यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। जबकि दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम से कम मार्क्स आने पर छात्र फेल माने जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
Kya Aaj Aayega Punjab Board 8th Result: क्या आज आएगा पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई अपडेट आते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
Punjab Board 8th Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले PSEB की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर PSEB Pubjab Board 8th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Punjab Board 8th Marksheet 2026 Download: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी
- छात्र का नाम (Students Name)
- माता पिता का नाम (Mother, Father Name)
- रोल नंबर (Roll Number)
- डेट ऑफ बर्थ (DOB)
- स्कूल का नाम (School Name)
- स्कूल कोड (School Code)
- स्कूल का पता (School Address)
- कक्षा (Class)
- विषयवार मार्क्स (Subject Wise Marks)
- पास/फेल (Pass/Fail)
PSEB 8th Result 2026: यहां देखें पास पर्सेंटेज
बीते वर्ष पंजाब बोर्ड 8वीं का पास पर्सेंटेज 97.30% था। जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 98.90% रहा, जबकि लड़कों का 96.49% था। वहीं अब किसी भी वक्त रिजल्ट जारी हो सकता है।
PSEB 8th Result 2026: रिजल्ट का नहीं कोई अपडेट
बता दें पंजाब बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
