एजुकेशन

PSEB Class 8 Result 2025 Date, Time: आज जारी होगा पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट?, pseb.in पर इन स्टेप्स से करें चेक

PSEB Class 8 Result 2025 Date, Time: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, PSEB आज यानी 4 अप्रैल को कक्षा 8 का रिजल्ट जारी करने वाला है। पंजाब बोर्ड ने 19 फरवरी से 7 मार्च के बीच परीक्षा आयोजित की थी और आज रिजल्ट जारी किया जाएगा। घोषित होने के बाद, छात्र और अभिभावक PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in से इसे देख सकेंगे।

Image

PSEB Pubjab Board 8th Result 2025

PSEB Class 8 Result 2025 Date, Time: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, PSEB आज यानी 4 अप्रैल को कक्षा 8 का रिजल्ट जारी करने वाला है। पंजाब बोर्ड ने 19 फरवरी से 7 मार्च के बीच परीक्षा आयोजित की थी और आज रिजल्ट जारी किया जाएगा। घोषित होने के बाद, छात्र और अभिभावक PSEB की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in से इसे देख सकेंगे।

परिणाम घोषित होने के बाद, स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक एक्टिव किया जाएगा। इस पृष्ठ पर PSEB 8वीं परिणाम 2025 मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए एक सीधा लिंक प्रदान किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, छात्र एसएमएस और डिजिलॉकर सुविधा सहित वैकल्पिक प्लेटफार्मों के माध्यम से भी अपने परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

PSEB Punjab Board 8th Result 2025- ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर पीएसईबी 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

अपने रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर संभाल कर रखना होगा। नतीजों के साथ-साथ बोर्ड कुल पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची और अन्य महत्वपूर्ण आँकड़े भी जारी करेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article